बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में, रिलीज़ हुए तीनों फिल्मों के टीज़र 15 अगस्त के हफ्ते में यानी 11 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल हैं इस तरह एक दिन में तीन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा ही जबरदस्त कॉम्पिटिशन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलेगा। दशहरे के मौके पर साउथ इंडस्ट्री में हंगामा होने वाला है। तेलुगु सिनेमा में इस बार के दशहरा में तीन महारथियों नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की भिड़ंत देखने को मिलेगी। नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके के 'भगवंत केसरी' 'भगवंत केसरी' का निर्देशन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और NBK को पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला भी अहम भूमिका में...
पेट्रोल-डीजल भराते समय "0" नहीं, यह चीज देखना है जरूरी, सारा खेल यहीं से होता है Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की चोरी आम बात हो गई है। आजकल लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते टाइम मशीन में जीरो पर खास तौर से फोकस करते हैं। लोग जीरो देखना कभी नजरअंदाज नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि जीरो देखने के बाद भी आपके साथ पेट्रोल पंप पर गड़बड़ हो सकती है। बहुत कम लोग हैं, जो डेंसिटी पर ध्यान देते हैं। इसका मानक सीधे पेट्रोल-डीजल की शुद्धता पर होता है। यह मानक सरकार की ओर से तय किए गए हैं। इसी के जरिए पेट्रोल-डीजल के ग्राहक फ्रॉड के शिकार होते हैं। खराब क्वालिटी का पेट्रोल-डीजल और इसकी डेंसिटी के साथ भी छेड़छाड़ की जाती है। कुल मिलाकर अब आपको जीरो के अलावा इन दो चीजों पर ध्यान देना होगा। वरना नुकसान हो सकता है। खराब क्वालिटी वाले पेट्रोल डीजल से आपकी कार को तो नुकसान होता ही है। इसके साथ पैसों की भी बर्बादी होती है। कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की डेंसिटी? दरअसल, पेट्रोल-डीजल भराते समय कई बार हमारे दिमाग में यह सवाल आता रहता है कि कहीं पेट्रोल-डीजल मिलावट वाला तो ...