सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में,

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में, रिलीज़ हुए तीनों फिल्मों के टीज़र 15 अगस्त के हफ्ते में यानी 11 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल हैं इस तरह एक दिन में तीन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा ही जबरदस्त कॉम्पिटिशन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलेगा। दशहरे के मौके पर साउथ इंडस्ट्री में हंगामा होने वाला है। तेलुगु सिनेमा में इस बार के दशहरा में तीन महारथियों नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की भिड़ंत देखने को मिलेगी।      नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके के            'भगवंत केसरी' 'भगवंत केसरी' का निर्देशन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और NBK को पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला भी अहम भूमिका में...

कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार था आपका कोई जानने वाला |इन हेल्पलाइन नंबर्स से लें अपडेट

कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार था आपका कोई जानने वाला? इन हेल्पलाइन नंबर्स से लें अपडेट

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यहां बहनागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई हैं. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई. 179 लोग घायल हो गए हैं.

इनमें 30 की हालत गंभीर है. मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं. स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन राहत कार्य में लगा है. रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

रेलवे ने एक बयान में कहा, ट्रेन नंबर 12841 चेन्नई सेंट्रल से शालीमार जा रही थी. ये ट्रेन 2 जून दोपहर 3.30 बजे शालीमार के लिए रवाना हुई. शाम 8.30 बजे खड़गपुर डिवीजन के तहत आने वाले बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. अप और डाउन दोनों ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

रेलवे ने कहां-कहां हेल्पलाइन नंबर जारी किए
हावड़ा- 033 - 26382217
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
शालीमार (कोलकाता) - 9903370746
- रेलमदद- 044- 2535 4771

5 ट्रेनों को रद्द किया गया

चेन्नई में कंट्रोल ऑफिस और स्पेशल बूथ खोला गया है. वहां हेल्प लाइन नंबर 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से अभी तक 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है. पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार-संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द किया गया है.

Live: ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 179 यात्री जख्मी, 30 की हालत गंभीर

50 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं

ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि मौके पर 50 एंबुलेंस भेजी गई हैं. हालांकि, घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं. मौके पर प्रशासन की मदद से बसें मंगाई गई हैं. इन बसों के जरिए भी घायलों को अस्पताल भेजा जाएगा. इससे पहले एडिशनल डीएमईटी ने बताया था कि हमने 15 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेज दिया है. घायलों को सोरो सीएचसी में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है. कुछ को बेहतर इलाज के लिए रिफर भी किया जा सकता है. बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 यात्रियों को भर्ती कराया गया है.

'मालगाड़ी पर चढ़ गई एक्सप्रेस ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी की टक्कर के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए. घायल यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज, सोरो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गोपालपुर और खांटापाड़ा के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. मौके की तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें देखा जा रहा है कि टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रेनें एक ही रेलवे ट्रैक पर थीं. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

पलटी हुईं बोगियां, ट्रैक किनारे तड़पते लोग... ओडिशा ट्रेन हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

'ओडिशा सरकार ने दिए निर्देश'

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के कार्यालय ने बताया कि टीमों को दुर्घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक और एसआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों को अभियान की निगरानी के लिए निर्देश दिए हैं.

ओडिशा सरकार अभियान में मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर जनरेटर और रोशनी की भी व्यवस्था कर रही है. 22 सदस्यों की पहली एनडीआरएफ टीम साइट पर पहुंच गई है और 32 और सदस्यों के शीघ्र ही आने की उम्मीद है. बालासोर के जिला मजिस्ट्रेट को भी निर्देश दिया गया है कि वे सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचें और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करें.

ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बचाव अभियान में मदद के लिए ओडिशा सरकार और दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रही है. उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार ओडिशा सरकार की सहायता के लिए पांच से छह सदस्यों की एक टीम भेज रही है.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्‍थान 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत

राजस्‍थान: 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपने चुनावी वादों से साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने जा रही है. इसके अतिरिक्त 200 यूनिट तक सरचार्ज शुल्क भी माफ किया गया है. इसका सीधे तौर पर फायदा प्रदेश के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को होगा. इस घोषणा के अनुसार उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में राहत मिलेगी. इसे लेकर देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारीक घोषणा की. हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश प्रदेश सरकार की इस घोषणा के कई सियासी मायने भी है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गहलोत सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. इसे लेकर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री ब...