सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में,

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में, रिलीज़ हुए तीनों फिल्मों के टीज़र 15 अगस्त के हफ्ते में यानी 11 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल हैं इस तरह एक दिन में तीन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा ही जबरदस्त कॉम्पिटिशन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलेगा। दशहरे के मौके पर साउथ इंडस्ट्री में हंगामा होने वाला है। तेलुगु सिनेमा में इस बार के दशहरा में तीन महारथियों नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की भिड़ंत देखने को मिलेगी।      नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके के            'भगवंत केसरी' 'भगवंत केसरी' का निर्देशन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और NBK को पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला भी अहम भूमिका में...

Odisha Train Accident के पीड़ितों को LIC ने दी राहत,

Odisha Train Accident के पीड़ितों को LIC ने दी राहत, क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस को किया आसान 

न ई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को राहत देते हुए उनके लिए क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस को आसान बनाया है।

Odisha Train Accident के पीड़ितों को LIC ने दी राहत, क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस को किया आसान

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती की ओर से जारी किए गए एक बयान में हादसे के पीड़ितों कई छूट का एलान किया गया।

LIC ने ओडिशा ट्रेन हादसे पीड़ितों को क्या राहत दी?

एलआईसी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि ये छूट एलआईसी के बीमाधारकों के साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बीमाधारकों के लिए है।

आगे कहा गया है कि पॉलिसी में क्लेम करने के लिए रेलवे, पोलिस और केंद्रीय एजेंसियों की ओर से जारी की गई मृतकों की लिस्ट को ही मृत्यु प्रमाण पत्र मान लिया जाएगा। इससे हादसे के पीड़ितों को राहत मिलेगी।

यात्रियों के लिए जारी किया हेल्प डेस्क नंबर

एलआईसी रेल हादसे पीड़ितों की ओर से आए क्लेम को जल्द सेटल करने के लिए डिविजनल और ब्रांच स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित करेगा। इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर 022-68276827 नंबर जारी किया है।

Odisha Train Accident के पीड़ितों को LIC ने दी राहत, क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस को किया आसान

LIC ने रेल हादसे पर जताया दुख

बालेश्वर एक्सप्रेस हादसे में पर मोहंती ने कहा कि हम शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए दुखद ट्रेन हादसे से बहुत दुखी हैं। एलआईसी प्रभावित लोगों की मदद देने करने के लिए प्रतिबद्ध है और वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए दावा निपटान में तेजी लाएगा।


क्या है Odisha Train Accident?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्‍थान 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत

राजस्‍थान: 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपने चुनावी वादों से साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने जा रही है. इसके अतिरिक्त 200 यूनिट तक सरचार्ज शुल्क भी माफ किया गया है. इसका सीधे तौर पर फायदा प्रदेश के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को होगा. इस घोषणा के अनुसार उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में राहत मिलेगी. इसे लेकर देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारीक घोषणा की. हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश प्रदेश सरकार की इस घोषणा के कई सियासी मायने भी है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गहलोत सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. इसे लेकर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री ब...