सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में,

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में, रिलीज़ हुए तीनों फिल्मों के टीज़र 15 अगस्त के हफ्ते में यानी 11 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल हैं इस तरह एक दिन में तीन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा ही जबरदस्त कॉम्पिटिशन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलेगा। दशहरे के मौके पर साउथ इंडस्ट्री में हंगामा होने वाला है। तेलुगु सिनेमा में इस बार के दशहरा में तीन महारथियों नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की भिड़ंत देखने को मिलेगी।      नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके के            'भगवंत केसरी' 'भगवंत केसरी' का निर्देशन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और NBK को पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला भी अहम भूमिका में...

पेट्रोल-डीजल भराते समय "0" नहीं, यह चीज देखना है जरूरी,

पेट्रोल-डीजल भराते समय "0" नहीं, यह चीज देखना है जरूरी, सारा खेल यहीं से होता है

पेट्रोल-डीजल भराते समय "0" नहीं, यह चीज देखना है जरूरी, सारा खेल यहीं से होता है

Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की चोरी आम बात हो गई है। आजकल लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते टाइम मशीन में जीरो पर खास तौर से फोकस करते हैं।

लोग जीरो देखना कभी नजरअंदाज नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि जीरो देखने के बाद भी आपके साथ पेट्रोल पंप पर गड़बड़ हो सकती है। बहुत कम लोग हैं, जो डेंसिटी पर ध्यान देते हैं। इसका मानक सीधे पेट्रोल-डीजल की शुद्धता पर होता है।

यह मानक सरकार की ओर से तय किए गए हैं। इसी के जरिए पेट्रोल-डीजल के ग्राहक फ्रॉड के शिकार होते हैं। खराब क्वालिटी का पेट्रोल-डीजल और इसकी डेंसिटी के साथ भी छेड़छाड़ की जाती है। कुल मिलाकर अब आपको जीरो के अलावा इन दो चीजों पर ध्यान देना होगा।

वरना नुकसान हो सकता है। खराब क्वालिटी वाले पेट्रोल डीजल से आपकी कार को तो नुकसान होता ही है। इसके साथ पैसों की भी बर्बादी होती है। कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की डेंसिटी? दरअसल, पेट्रोल-डीजल भराते समय कई बार हमारे दिमाग में यह सवाल आता रहता है कि कहीं पेट्रोल-डीजल मिलावट वाला तो नहीं भर रहे हैं।

ऐसे में इस मिलावट की जांच के लिए आप डेंसिटी के जरिए चेक कर सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की डेंसिटी के लिए मानक तय किए गए हैं। पेट्रोल की डेंसिटी 730 से 800 किलोग्राम per cubic meter है। वहीं, डीजल की प्यॉरिटी की density 830 से 900 किलोग्राम/M3 के बीच होती है।

इसकी रेंज फिक्स नहीं होती है। पेट्रोल और डीजल की डेंसिटी तापमान के हिसाब से बदलती रहती है। पेट्रोल और डीजल की डेंसिटी टेस्ट करके रोज सुबह पेट्रोल पंप की ओर से अपडेट किया जाता है।

कैसे पहचाने तेल में मिलावट है या नहीं आप खुद भी चाहें तो पेट्रोल/डीजल की शुद्धता की जांच मिनटों में कर सकते हैं।

सिर्फ फिल्टर पेपर पर फ्यूल की दो बूंदे डालना होगा। इसके लिए सबसे पहले डिलेवरी नोजल के मुंह को साफ करें। नोजल से फिल्टर पेपर पर पेट्रोल की दो बूंद डाल दें। 2 मिनट में पेट्रोल फिल्टर पेपर से उड़ जाएगा।

सूखने पर गहरे रंग का दाग रहता है तो समझ जाएं पेट्रोल मिलावटी है। फिल्टर पेपर भी आपको खरीदने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल पंप से इसे मांग सकते हैं। फिल्टर पेपर के बाद भी आपको फ्यूल की शुद्धता पर शक है तो आप डेंसिटी जार से इसकी जांच करवा सकते हैं। यहां करें शिकायत अगर तय लीमिट से कम डेंसिटी का पेट्रोल आपकी कार में डाला जा रहा है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के मुताबिक, हर यूजर को पेट्रोल की प्यॉरिटी चेक करने का अधिकार है।

हेलो दोस्तों कैसे लगा आपको यह पोस्ट उम्मीद करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा यदि आपको पसंद आया तो अपने दोतों को भी शेयर करें । (धन्यवाद्)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्‍थान 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत

राजस्‍थान: 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपने चुनावी वादों से साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने जा रही है. इसके अतिरिक्त 200 यूनिट तक सरचार्ज शुल्क भी माफ किया गया है. इसका सीधे तौर पर फायदा प्रदेश के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को होगा. इस घोषणा के अनुसार उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में राहत मिलेगी. इसे लेकर देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारीक घोषणा की. हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश प्रदेश सरकार की इस घोषणा के कई सियासी मायने भी है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गहलोत सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. इसे लेकर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री ब...