सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में,

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में, रिलीज़ हुए तीनों फिल्मों के टीज़र 15 अगस्त के हफ्ते में यानी 11 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल हैं इस तरह एक दिन में तीन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा ही जबरदस्त कॉम्पिटिशन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलेगा। दशहरे के मौके पर साउथ इंडस्ट्री में हंगामा होने वाला है। तेलुगु सिनेमा में इस बार के दशहरा में तीन महारथियों नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की भिड़ंत देखने को मिलेगी।      नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके के            'भगवंत केसरी' 'भगवंत केसरी' का निर्देशन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और NBK को पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला भी अहम भूमिका में...

Adipurush | दर्शकों के साथ लॉर्ड हनुमान भी देखेंगे 'आदिपुरुष',

Adipurush : दर्शकों के साथ लॉर्ड हनुमान भी देखेंगे 'आदिपुरुष', सभी थिएटर की पहली सीट बजरंगबली के लिए बुक

Adipurush : दर्शकों के साथ लॉर्ड हनुमान भी देखेंगे 'आदिपुरुष',

Adipurush : सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है. फिल्म आदिपुरुष के लिए थिएटर में पहली सीट हनुमान के लिए रिजर्व रखी गई है. अब दर्शकों के साथ बजरंगबली भी फिल्म देखेंगे.

हैदराबाद : साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज है. इस फिल्म को रिलीज होने में अब दो हफ्ते का भी समय नहीं बचा है. वहीं, फिल्म का एक बिग प्री-रिलीज इवेंट होने जा रहा है, जो कि तिरुपति में होगा. इसकी तैयारी जोरों से चल रही है. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट तिरुपति में इकट्ठी होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले बड़ी खबर सामने आई है. गौरतलब है कि आगामी 16 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म की थिएटर में पहली सीट लॉर्ड हनुमान के नाम से रिजर्व होगी.

बजरंगबली के लिए टिकट बुक

यानि अब दर्शकों के साथ लॉर्ड हनुमान भी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में विराजमान होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां-जहां यह फिल्म रिलीज होगी वहां के हर थिएटर की पहली सीट बजरंगबली के नाम से बुक कर खाली छोड़ी जाएगी.

क्या बोले मेकर्स

मेकर्स का कहना है कि जहां कहीं भी रामायण की रचना होगी वहां स्वंय हनुमान विराजमान होंगे, इस आस्था का सम्मान करते हुए, हर थिएटर की पहली सीट ना खरीदकर उसे बजरंगबली के लिए खाली छोड़ा जाएगा, हम इस काम को सच्चे मन से करने जा रहे हैं, राम के सबसे बड़े भक्त को सम्मान देने का इतिहास सुनें, हम सभी को भगवान हनुमान की उपस्थिति में आदिपुरुष को बड़ी भव्यता के साथ देखना चाहिए'.

500 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को फिल्म 'तान्हाजी' फेम डायरेक्टर ओम राउत ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास भगवान राम और कृति सेनन मां सीता के किरदार में होंगी. वहीं, एक्टर देवदत्त नाग फिल्म में हनुमान का किरदार करने जा रहे हैं.


हेलो दोस्तों कैसे लगा आपको यह पोस्ट उम्मीद करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा यदि आपको पसंद आया तो अपने दोतों को भी शेयर करें । (धन्यवाद्)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्‍थान 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत

राजस्‍थान: 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपने चुनावी वादों से साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने जा रही है. इसके अतिरिक्त 200 यूनिट तक सरचार्ज शुल्क भी माफ किया गया है. इसका सीधे तौर पर फायदा प्रदेश के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को होगा. इस घोषणा के अनुसार उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में राहत मिलेगी. इसे लेकर देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारीक घोषणा की. हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश प्रदेश सरकार की इस घोषणा के कई सियासी मायने भी है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गहलोत सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. इसे लेकर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री ब...