सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में,

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में, रिलीज़ हुए तीनों फिल्मों के टीज़र 15 अगस्त के हफ्ते में यानी 11 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल हैं इस तरह एक दिन में तीन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा ही जबरदस्त कॉम्पिटिशन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलेगा। दशहरे के मौके पर साउथ इंडस्ट्री में हंगामा होने वाला है। तेलुगु सिनेमा में इस बार के दशहरा में तीन महारथियों नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की भिड़ंत देखने को मिलेगी।      नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके के            'भगवंत केसरी' 'भगवंत केसरी' का निर्देशन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और NBK को पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला भी अहम भूमिका में...

7th Pay Commission | जानें मोदी सरकार कब करेगी ऐलान

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की 18,000 से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी बेसिक सैलरी, जानें मोदी सरकार कब करेगी ऐलान

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की 18,000 से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी बेसिक सैलरी, जानें मोदी सरकार कब करेगी ऐलान


7th Pay Commission: एक जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी है। एक तरह जहां जुलाई से इनके डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार हैं वहीं लंबे समय में फीटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान अगले महीने यानी जुलाई में सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये प्रति महीने हो जाएगी।

फिटमेंट फैक्टर में इजाफा

दरअसल फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में रिविजन का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। केद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की लगातार मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर जल्द बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।

हेलो दोस्तों कैसे लगा आपको यह पोस्ट उम्मीद करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा यदि आपको पसंद आया तो अपने दोतों को भी शेयर करें । (धन्यवाद्)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्‍थान 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत

राजस्‍थान: 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपने चुनावी वादों से साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने जा रही है. इसके अतिरिक्त 200 यूनिट तक सरचार्ज शुल्क भी माफ किया गया है. इसका सीधे तौर पर फायदा प्रदेश के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को होगा. इस घोषणा के अनुसार उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में राहत मिलेगी. इसे लेकर देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारीक घोषणा की. हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश प्रदेश सरकार की इस घोषणा के कई सियासी मायने भी है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गहलोत सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. इसे लेकर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री ब...