सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में,

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में, रिलीज़ हुए तीनों फिल्मों के टीज़र 15 अगस्त के हफ्ते में यानी 11 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल हैं इस तरह एक दिन में तीन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा ही जबरदस्त कॉम्पिटिशन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलेगा। दशहरे के मौके पर साउथ इंडस्ट्री में हंगामा होने वाला है। तेलुगु सिनेमा में इस बार के दशहरा में तीन महारथियों नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की भिड़ंत देखने को मिलेगी।      नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके के            'भगवंत केसरी' 'भगवंत केसरी' का निर्देशन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और NBK को पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला भी अहम भूमिका में...

किसी गलत नंबर पर हो गया UPI पेमेंट | डोंट वरी! पैसे आपको वापस मिल जाएंगे वो भी कुछ ही घंटो में |जानें तरीका

किसी गलत नंबर पर हो गया UPI पेमेंट? डोंट वरी! पैसे आपको वापस मिल जाएंगे वो भी कुछ ही घंटो में, जानें तरीका

किसी गलत नंबर पर हो गया UPI पेमेंट? डोंट वरी! पैसे आपको वापस मिल जाएंगे वो भी कुछ ही घंटो में, जानें तरीका

टेक न्यूज़ डेस्क - देश में नोटबंदी के बाद यूपीआई पेमेंट में काफी तेजी आई है। अब हर छोटी-बड़ी जगह पर आसानी से डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है। इसके लिए लोग अपने फोन में PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप रखते हैं।

कई बार लोग ऐप के जरिए किसी अनजान नंबर पर पैसे भेजने की गलती कर देते हैं। ऐसे में हम यहां बताने जा रहे हैं कि अगर आपके साथ कभी ऐसा होता है तो आपको क्या करना होगा।

अगर आप कभी इन ऐप्स से पेमेंट करते वक्त गलती से किसी और के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं। सबसे पहला काम आप यह कर सकते हैं कि आप फोनपे, जीपे और पेटीएम जैसी कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर पर बात कर सकते हैं। ये हैं टोल फ्री नंबर आप उनमें अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और धनवापसी के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
GPay के लिए नंबर 1800-419-0157 है।
PhonePe के लिए नंबर 080-68727374 है।
पेटीएम का नंबर 0120-4456-456 है।

एनपीसीआई की वेबसाइट पर जाएं
दूसरा उपाय यह है कि आपको एनपीसीआई की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां कंज्यूमर टैब पर क्लिक करने के बाद आपको UPI कंप्लेंट का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप Dispute Redressal Mechanism में पहुंच जाएंगे। यहां आपको कंप्लेंट के अंदर मर्चेंट या पर्सन इन नेचर ऑफ ट्रांजैक्शन को सेलेक्ट करना है। फिर Select Issue Type में जाकर, ग़लत तरीके से दूसरे खाते में स्थानांतरित करना चुनना होगा। इसके बाद यहां पेमेंट से जुड़ी सारी डिटेल भरनी होगी। जैसे बैंक, ट्रांजैक्शन आईडी और फोन नंबर आदि। इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

सीधे आरबीआई को रिपोर्ट करें
अगर आपको ऊपर बताए गए उपायों से आपका पैसा नहीं मिलता है तो आप इसकी शिकायत सीधे भारतीय रिजर्व बैंक से कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल में जाकर Banking Ombudsman लिखना होगा। फिर https://bankingombudsman.rbi.org.in इस साइट पर जाना होगा। फिर यहां आपको सबसे ऊपर COMPLAINTS लिखा नजर आएगा। इस पर क्लिक करते ही आपको दाहिनी तरफ फाइल ए कंप्लेंट का ऑप्शन दिखेगा। यहां से आप आगे की प्रक्रिया कर सकेंगे।


हेलो दोस्तों कैसे लगा आपको यह पोस्ट उम्मीद करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा यदि आपको पसंद आया तो अपने दोतों को भी शेयर करें । (धन्यवाद्)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्‍थान 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत

राजस्‍थान: 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपने चुनावी वादों से साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने जा रही है. इसके अतिरिक्त 200 यूनिट तक सरचार्ज शुल्क भी माफ किया गया है. इसका सीधे तौर पर फायदा प्रदेश के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को होगा. इस घोषणा के अनुसार उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में राहत मिलेगी. इसे लेकर देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारीक घोषणा की. हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश प्रदेश सरकार की इस घोषणा के कई सियासी मायने भी है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गहलोत सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. इसे लेकर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री ब...