PM मोदी का कांग्रेस समेत विपक्ष पर हमला, बोले अभी तक सेंगोल को नहीं मिला था उचित सम्मान,
ए संसद भवन (New Parliament Building) के उद्घाटन से पहले आज यानी शनिवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सेंगोल (Sengol) सौंप दिया गया है। इसको लेकर पीएम आवास पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
सेंगोल को नहीं मिला सही सम्मान
वहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सेंगोल को सही सम्मान नहीं दिया। मुझे खुशी है कि भारत की महान परंपरा के प्रतीक सेंगोल को नई संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। यह सेंगोल हमें याद दिलाता रहेगा कि हमें कर्तव्य पथ पर चलना है और जनता के प्रति जवाबदेह रहना है। अच्छा होता अगर पवित्र सेंगोल को आजादी के बाद उसका उचित सम्मान दिया जाता और एक सम्मानजनक स्थान दिया जाता, लेकिन इस सेंगोल को आनंद भवन में चलने की छड़ी के रूप में प्रदर्शन के लिए रखा गया था, हमारी सरकार ने सेंगोल को आनंद भवन से बाहर निकाला है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी रहीं मौजूद
बता दें कि इस कार्यक्रम में कई विद्वानों ने हिस्सा लिया और पीएम नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा। इस दौरान पीएम मोदी ने अधिनमों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पीएम मोदी के आवास पर अधीनम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सत्ता हस्तांतरण के इस सांस्कृतिक धरोहर को उन्हें सौंपा। इस परंपरा के निर्वहन के दौरान 21 अधीनम मौके पर उपस्थित रहे। सेंगोल सौंपने से पहले पीएम मोदी को सुनहरा अंगवस्त्रम दिया गया और फिर उन्होंने अधीनम से सेंगोल को वैदिक रीति के अनुसार प्राप्त किया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।
हेलो दोस्तों कैसे लगा आपको यह पोस्ट उम्मीद करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा यदि आपको पसंद आया तो अपने दोतों को भी शेयर करें । (धन्यवाद्)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें