सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में,

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएंगी ये तीन साउथ फ़िल्में, रिलीज़ हुए तीनों फिल्मों के टीज़र 15 अगस्त के हफ्ते में यानी 11 अगस्त को तीन बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रणबीर कपूर की एनिमल शामिल हैं इस तरह एक दिन में तीन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा ही जबरदस्त कॉम्पिटिशन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलेगा। दशहरे के मौके पर साउथ इंडस्ट्री में हंगामा होने वाला है। तेलुगु सिनेमा में इस बार के दशहरा में तीन महारथियों नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके, रवि तेजा उर्फ मास महाराजा और राम पोथिनेनी की भिड़ंत देखने को मिलेगी।      नाता सिंघम नंदामुरी बालकृष्ण उर्फ एनबीके के            'भगवंत केसरी' 'भगवंत केसरी' का निर्देशन अनिल रविपुदी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है और NBK को पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला भी अहम भूमिका में...

CSK? यह बॉलर बनेगा MS Dhoni का सबसे बड़ा हथियार

GT vs CSK: कैसे Shubman Gill के बल्ले पर लगाम लगा सकती है CSK? यह बॉलर बनेगा MS Dhoni का सबसे बड़ा हथियार

GT vs CSK कैसे Shubman Gill के बल्ले पर लगाम लगा सकती है CSK? यह बॉलर बनेगा MS Dhoni का सबसे बड़ा हथियार

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। शुभमन गिल आईपीएल 2023 में प्रचंड फॉर्म चल रहे हैं। गिल के बल्ले से इस सीजन तीन शतक निकल चुके हैं और उनके आगे बड़े से बड़ा गेंदबाज इस लीग में पानी मांगता हुआ नजर आया है।

28 मई की रात चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2023 के फाइनल में भिड़ंत होनी है। माही की येलो आर्मी और खिताब के बीच में शुभमन गिल सबसे बड़ा रोड़ा दिख रहे हैं। ऐसे में सीएसके और कप्तान धोनी के सामने खिताबी मुकाबले में सबसे बड़ा चैलेंज गिल के बल्ले पर लगाम लगाना होगा। टीम के लिए नई गेंद से यह काम दीपक चाहर करने की काबिलियत रखते हैं।

कैसे लगेगी गिल के बल्ले पर लगाम?

शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले दो मैचों में इस सीजन 63 और 42 रन की पारी खेली थी। गिल को दोनों ही बार सीएसके के गेंदबाजों ने शॉर्ट बॉल पर पवेलियन की राह दिखाई थी। ऐसे में फाइनल मुकाबले में यही हथियार चेन्नई के गेंदबाजों की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।

मुंबई के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गिल 31 के स्कोर पर क्रिस जोर्डन की गेंद पर फंस गए थे, लेकिन टिम डेविड उनका कैच नहीं लपक सके थे। जोर्डन ने गिल को अपने जाल में स्लोवर बॉल पर फंसाया था। ऐसे में शॉर्ट बॉल के साथ-साथ मिडिल स्टंप के आसपास की गई स्लोवर बॉल भी चेन्नई के गेंदबाजों को गिल का बड़ा विकेट दिला सकती है।

दीपक चाहर कर सकते हैं कमाल

दीपक चाहर का रिकॉर्ड शुभमन गिल के खिलाफ दमदार रहा है। दीपक गिल के बल्ले पर लगाम लगाने के साथ-साथ उनका दो बार विकेट भी निकाल चुके हैं। गिल ने दीपक के खिलाफ कुल 18 गेंदें खेली हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 21 रन बनाए हैं और दो बार पवेलियन लौटे हैं। यानी शुरुआत ओवरों में दीपक चाहर गिल को आउट करने के लिए धोनी का सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं।


हेलो दोस्तों कैसे लगा आपको यह पोस्ट उम्मीद करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा यदि आपको पसंद आया तो अपने दोतों को भी शेयर करें । (धन्यवाद्)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्‍थान 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत

राजस्‍थान: 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 200 यूनिट तक की खपत पर सरचार्ज से राहत जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपने चुनावी वादों से साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने जा रही है. इसके अतिरिक्त 200 यूनिट तक सरचार्ज शुल्क भी माफ किया गया है. इसका सीधे तौर पर फायदा प्रदेश के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को होगा. इस घोषणा के अनुसार उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में राहत मिलेगी. इसे लेकर देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारीक घोषणा की. हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश प्रदेश सरकार की इस घोषणा के कई सियासी मायने भी है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गहलोत सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. इसे लेकर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री ब...